महिला ट्रेन में भूली पर्स, RPF ने लौटाया

Monday, Oct 21, 2019 - 11:10 AM (IST)

चंडीगढ़(वैभव) : एक महिला यात्री ट्रेन में अपना पर्स भूल गई। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आर.पी.एफ. जवानों ने पर्स उसे सुरक्षित लौटा दिया। जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12011 नई दिल्ली से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। उसकी चैकिंग के दौरान उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह और कांस्टेबल बृजभूषण को कोच नंबर ई-1 की सीट नंबर 47, 48 पर एक महिला का पर्स मिला। 

पर्स अपने कब्जे के लेने के बाद वह ट्रेन से उतरने लगे तो पर्स में रखे मोबाइल पर रिंग बजने लगी। जब कॉल अटैंड की तो महिला ने इस बारे में जानकारी दी। महिला ने अपना नाम वीना बहल, निवासी माधव नगर, ग्वालियर बताया। महिला ने स्टाफ को बताया कि वह नई दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए यात्रा कर रहे थे जब वह चंडीगढ़ उतरे तो उनका पर्स गाड़ी की सीट में ही छूट गया। 

इस दौरान उन्होंने अपना पी.एन.आर. नंबर एक्स नई दिल्ली से चंडीगढ़ बताया। टिकट देखने पर उन्हें जब पर्स दिखाया गया तो महिला ने उसे पहचान लिया। उक्त पर्स को पार्सल क्लर्क रंजना की मौजदूगी में सही सलामत महिला को वापस दे दिया गया। यात्री ने इस सबके लिए रेलवे स्टाफ की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया। महिला ने पर्स में अपने सामान को चैक किया जिसमें एक मोबाइल, पर्स में 1600 रुपए, सोने की चेन आधार कार्ड व वापसी की टिकट था।

Priyanka rana

Advertising