MRI  में मरीज को भूलने का मामला : सीनियर डॉक्टर्स की टीम ने खंगाली CCTV फुटेज

Tuesday, Sep 24, 2019 - 12:37 PM (IST)

पंचकूला (आशीष): पंचकूला सैक्टर-6 सिविल अस्पताल में एम.आर.आई. सी.टी. स्कैन सैंटर में रविवार दोपहर को राम मेहर (59) एम.आर.आई. करवाने पहुंचा। वहां पर पी.पी.पी. मोड पर चल रहे एम.आर.आई. सैंटर में उसकी करीब 2092 की पर्ची काटी गई थी। सी.एम.ओ. डॉ. योगेश शर्मा ने सीनियर डाक्टरों की टीम गठित कर जांच करने के आदेश दिए थे।  

 

सोमवार को जांच टीम ने सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाला। जिसमें मरीज की एम.आर.आई. कर रहे रेडियोलॉस्टि 29 मिनट लगातार स्कैन को देख रहा था। वह साथ वाले साथी को शौचालय जाने के लिए कहा और सीट से खड़ा होकर जाने लगा कि मरीज के परिजनों से बात शुरू हो जाती है।  उन्हें लगा कि  मरीज बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। 

 

इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट अंदर जाकर मरीज को एम.आर.ई. मशीन से बाहर निकलने में मदद करता है। जांच के लिए अभी मरीज को नहीं बुलाया है। मरीज के बयान होने के बाद ही कमेटी रिपोर्ट आलाधिकारियों को सौंपेंगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने भी जांच करने के  आदेश दिए हैं। 

 

स्वास्थ्य मंत्री, डी.जी. हैल्थ को शिकायत 
मरीज राम मेहर ने बताया कि जब स्कैन में 20 मिनट के लिए कह कर मशीन में डाल दिया था। करीब आधे घंटे तक बाहर नहीं निकाला तो सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद वहां के स्टाफ और टैक्नीकल स्टाफ को बुलाने की कोशिश की। इसके बाद जब कोई आया तो मशीन में लगी बैल्ट को तोड़ दिया और बाहर निकला। उन्होंने ने बताया इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री, डी.जी. हैल्थ और सैक्टर-7 स्थित पुलिस चौकी में शिकायत दी है। 
 

pooja verma

Advertising