प्रदेश की चौथी रीजनल फॉरैंसिक साइंस लैब हिसार में शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Feb 23, 2021 - 06:46 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा पुलिस द्वारा जांच में तेजी लाने के लिए चौथी रीजनल फॉरैंसिक साइंस लैब (एफ.एस.एल.) ने हिसार में कार्य करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में तीन रीजनल लैब गुरुग्राम के भोंडसी, रोहतक के सुनारिया और पंचकूला के मोगीनंद मे पहले से ही संचालित हैं।

 

इसके अतिरिक्त मधुबन में मुख्य फॉरैंसिक साइंस लैब की सुविधा भी है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नई रीजनल एफ.एस.एल. ने 12 फरवरी से नारकोटिक, टोक्सिकोलॉजी और सेरोलॉजी डिवीजन में आपराधिक मामलों से संबंधित सैम्पल प्राप्त करना शुरू कर दिया है। इस लैब पर केवल 3 जिलों हिसार, फतेहाबाद और सिरसा सहित पुलिस जिला हांसी के मामलों की जांच का ही भार होगा। इससे पहले चारों जिलों से संबंधित सैम्पलों की जांच एफ.एस.एल. मधुबन में की जाती थी।


उल्लेखनीय है कि डी.जी.पी. मनोज यादव की देखरेख में निदेशक एफ.एस.एल. हरियाणा मधुबन, डा. आर.सी. मिश्रा और आई.जी.पी. हिसार रेंज, संजय कुमार के सहयोग से क्षेत्रीय एफ.एस.एल. की स्थापना की गई है। डा. अजय कुमार को रीजनल एफ.एस.एल., हिसार का सहायक निदेशक एवं इंचार्ज नियुक्त किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News