PU के इंजीनियरिंग विभाग में अब डासा के जरिए मिलेगा विदेशी स्टूडैंट्स को दाखिला

punjabkesari.in Thursday, Mar 15, 2018 - 08:50 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) के  यू.आई.ई.टी. व कैमीकल विभाग में विदेशी स्टूडैंट्स का एडमिशन अब डायरैक्ट एडमीशन ऑफ स्टूडैंट अब्रॉड (डासा) के जरिए होगी। पी.यू. के इंजीनियरिंग विभागों में ज्यादा से ज्यादा विदेशी स्टूडैंट्स दाखिला लें, इसके लिए पी.यू. प्रबंधन ने यह फैसला किया है। अन्य विभागों में पुराने नियमों के तहत ही दाखिला दिया जाएगा। 

 

ध्यान रहे कि पिछले वर्ष विदेशी स्टूडैंट्स को दाखिला देने के लिए पी.यू. प्रबंधन की ओर से नियम बदले गए थे। इनके  तहत विदेशी स्टूडैंट्स को एंट्रैंस टैस्ट  देना जरूरी था या फिर उन्हें विदेश में तीन साल बिताकर आए हैं, इसका एक  सर्टीफिकेट देना था। यह नियम इतने कड़े थे कि बहुत ही कम विदेशी स्टूडैंट्स ने पिछले साल पी.यू. में दाखिला लिया।

 

जैक के तहत हुआ था इंजीनियरिंग विभागों में दाखिला :
पी.यू. के इंजीनियरिंग विभागों में ज्वाइंट एडमीशन कमेटी (जैक) की ओर से विदेशी स्टूडैंट्स को दाखिला दिया गया। इस दौरान मात्र दो विदेशी स्टूडैंट्स  ने ही दाखिला लिया था। हालांकि पहले चार स्टूडैंट्स ने पी.यू. के इंजीनियरिंग विभागों में दाखिला लेने के लिए आवेदन किया था। इन विभागों में पिछले  2017-18 सैशन से पहले डासा के जरिए ही विदेशी स्टूडैंट्स के एडमीशन किए जाते थे। 

 

कहां-कहां से दाखिला लेने पहुंचे स्टूडैंट्स :
पी.यू. व पी.यू. से संबंधित कालेजों में पढऩे के लिए विदेशी स्टूडैंट्स में अफगान के बाद ईरान से बड़ी संख्यामें स्टूडैंट्स आते हैं। ईरान के अलावा कैनेडा, जर्मनी, नेपाल, यू.एस.ए. से भी स्टूडैंट्स आते हैं। पिछले सालों में जिम्बाव्वे, भूटान, ईराक, म्यांमार, यू.के., तिब्बत, थाईलैंड, ब्राजील, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया से भी स्टूडैंट्स यहां आए हैं।

 

पी.यू. और संबंधित कालेजों के विभिन्न विभागों में विदेशी स्टूड़ैंट्स का आंकड़ा
             2013-14   2014-15   2015-16   2016-17

पी.यू.      140          146          205          225

कालेज     251         273          292          291    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News