सुखा दुन्नेके और दविंदर बंबीहा ग्रुप का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 12:58 PM (IST)

मोहाली, (संदीप): आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) और एस.ए.एस. नगर पुलिस ने सांझे प्रयास से कनाडा बेस्ड सुखा दुन्नेके और दविंदर बंबीहा ग्रुप के सदस्य को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से एक विदेशी मेक .32 बोर की पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान मुक्तसर साहिब निवासी हैप्पी सिंह उर्फ एम्मी के तौर पर हुई है। टीम ने आरोपी को चुन्नी खरड़ रोड से गिरफ्तार किया है। सिटी खरड़ पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ बनती आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कनाडा बेस्ड सुखा दुन्नेके का बेहद करीबी है। सुखा पंजाब के मालवा रीजन में हत्या, रंगदारी, अपहरण जैसे संगीन वारदातों में शामिल रहा है।  हैप्पी और उसके अन्य साथी सुखा के इशारे पर हत्या, रंगदारी, अपहरण जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देते हैं। 

 


मुक्तसर साहिब के नामी डाक्टर के अपहरण में संलिप्ता आई सामने 
जांच के दौरान सामने आया कि मुक्तसर साहिब के एक नामी डाक्टर का अपहरण के उसके परिवार से एक करोड़ रुपए की फिरौती की मांग करने की वारदात में भी शामिल रहा है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को पिछले साल दिसंबर माह में उस समय अंजाम दिया था, जब डाक्टर अपनी पत्नी के साथ थांडेवाला रोड मुक्तसर साहिब पर सैर करने के लिए निकला था। करीब 3 घंटे तक डाक्टर को अपने पास रखते हुए वह और उसके साथी लगातार डाक्टर के परिवार से फिरौती की मांग करते रहे और बाद में परिवार से 25 लाख रुपए की फिरौती लेने पर ही उन्होंने डाक्टर को छोड़ा था। इस वारदात को लेकर मुक्तसर के पुलिस स्टेशन सदर में 22 दिसंबर, 2021 को पुलिस ने बनती अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। यह एक अनट्रेस केस था। 

 

 

हत्या करने के लिए आए शूटरों को सुखा दुन्नेके के निर्देश पर करवाए थे हथियार मुहैया  
जांच में यह बात सामने आई है कि सुखा दुन्नेके के निर्देशों पर ही उसने उन शूटरों को हथियार मुहैया करवाए थे, जिन्होंने मनप्रीत सिंह उर्फ चल्ला सिद्वू और मनप्रीत उर्फ विक्की की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात को लेकर पुलिस स्टेशन नथाना जिला भटिंडा ने हत्या और आम्र्स एक्ट के तहत 12 जनवरी, 2022 को केस दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन दोनों वारदातों व पंजाब में हुई करीब 10 से अधिक संगीन वारदातों में हैप्पी और उसके साथियों के संलिप्त होने की बात सामने आई है, जिनको लेकर पुलिस की जांच जारी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News