इस साल अधिक गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, अप्रैल में पहली बार पारा 40 डिग्री

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 02:40 PM (IST)

चंडीगढ़ : इस सीजन चंडीगढ़ वासियों को गर्मी बहुत ज्यादा परेशान करने वाली है, लू का दौर समय से पहले प्रारम्भ हो गया है। इसके साथ ही इस सीजन में बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया जो की सामान्य से चार डिग्री अधिक था। दिनभर हरम हवाएं चलती रही और रात भी सामान्य दिनों से ज्यादा गर्म रही।

 

इसके साथ भी वीरवार के दिन भी गर्म हवाएं चलने  की सम्भावना हैं। 27 अप्रैल को जेएंडके में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। अप्रैल के आखिरी दिनों में हल्की बारिश होगी। दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

 

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के महीने में 40 या इससे अधिक तापमान पांच बार रहा है। वीरवार; दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं। शाम के वक्त धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News