ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर भ्रष्टाचार के मामले में हरियाणा विजीलैंस ब्यूरो की कार्रवाई
Wednesday, Apr 13, 2022 - 08:34 PM (IST)
चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने यमुनानगर जिले में ऑडियो रिकॉॄडग के आधार पर भ्रष्टाचार के एक मामले में कार्रवाई करते हुए खाद्य, नागरिक आपूॢत एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक उप-निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पानीपत जिले के गांव नोलथा के शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार ने उपनिरीक्षक रजनीकांत पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत में कहा कि आरोपी उसके लंबित बिलों के सत्यापन व मंजूरी के बदले 20,000 रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है।
शिकायतकर्ता जो एक ठेकेदार है, सरकारी गोदाम सुविधाओं से पी.डी.एस. की दुकानों तक खाद्यान्न को पहुंचाने का कार्य करता है। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि आरोपी कर्मचारी उसके बिलों के सत्यापन के एवज में हर महीने रिश्वत की मांग करता है। शिकायत की जांच के बाद सरकारी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।