बारिश के बाद अब कोहरे ने पकड़ी रफ्तार, ठिठुरन बढ़ी

Wednesday, Dec 13, 2017 - 07:53 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : सोमवार को हुई सर्दी की पहली बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दो दिन में अधिकतम तापमान 8 डिग्री नीचे आ गया है। रविवार को शहर का तापमान 26.7 डिग्री सैल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह 18 डिग्री सैल्सियस तक आ पहुंचा। 

 

मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंद्र पाल के अनुसार बुधवार को बारिश आने की संभावना कम है लेकिन सुबह कोहरा होने के चलते विजिबलिटी कम रहेगी। मौसम का मिजाज मंगलवार को भी पूरे दिन बिगड़ा रहा। दिनभर काली घटाएं छाई रही और शीतलहर ने लोगों को कंपा दिया। मंगलवार न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री तक आ पहुंचा। 

 

मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को मोहाली में होने वाले भारत-श्रीलंका मैच में कोहरे होने के आसार के चलते मंगलवार को ग्राऊंड स्टाफ ने काफी मेहनत की। 


 

Advertising