कोहरे का कहर जारी, फ्लाइट्स व ट्रेनें हुईं लेट

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 09:29 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): धुंध व कोहरे से अभी तक राहत नहीं मिली है जिस कारण रेल व हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की चंडीगढ़ से मुम्बई जाने वाली फ्लाइट धुंध के कारण वीरवार रात करीब 10.35 पर मुम्बई के लिए उड़ी। वहीं पुणे से चंडीगढ़ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट लेट रही। इस कारण मुम्बई जाने वाली फ्लाइट जो 5.45 पर उड़ती थी वह 5 घंटे लेट उड़ी। जानकारी के मुताबिक सुबह 10.30 बजे इंडिगो की बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 11.35 बजे, इंडिगो की दोपहर 1.25 बजे फ्लाइट 3.10 बजे, दोपहर बाद 4.15 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट 5 बजे, दोपहर बाद 4.35 बजे इंडिगो की बंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 5.30 बजे आई। वहीं दोपहर बाद 3 बजे जैट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 4.30 बजे, 4.10 बजे जैट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 5 बजे गई।सुबह 10.50 बजे एयर इंडिया की चंडीगढ़ से पुणे जाने वाली फ्लाइट 4.50 बजे, दोपहर 12.40 बजे एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 4.15 बजे, शाम को 5.45 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट रात 10.35 बजे रवाना हुई। दोपहर 12.35 बजे स्पाइस जैट की श्रीनगर की फ्लाइट 3.57 बजे, दोपहर 3.35 बजे स्पाइस जैट की दिल्ली की फ्लाइट 6.40 बजे, दोपहर बाद 4.10 बजे स्पाइस जैट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6.40 बजे, दोपहर 1 बजे एयर एशिया इंडिया की बंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 2 बजे उड़ी। 

 

ट्रेनें रहीं रद्द
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कालका मेल 9 घंटे 55 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेन का समय सुबह 3 बजे था, लेकिन ट्रेन दोपहर 12: 55 बजे पहुंची। बाड़मेर -कालका एक्सप्रैस 2 घंटे 13 मिनट देरी से पहुंची, ट्रेन का समय सुबह 5:10 बजे था। ट्रेन सुबह 7:23 बजे पहुंची। श्री माता वैष्णो देवी 1 घंटा 13 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेन का समय सुबह 6:15 बजे था, पर यह सुबह 7:28 बजे पहुंची। लखनऊ- चंडीगढ़ सुपरफास्ट 3 घंटे 35 मिनट की देरी से पहुंची। इसका समय सुबह 10 बजे था, ट्रेन दोपहर 1:35 बजे पहुंची। न्यू दिल्ली-कालका शताब्दी 2 घंटे 24 मिनट देरी से पहुंची। इसका समय सुबह 11:05 बजे था पर ट्रेन 1:29 बजे पहुंची। लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रैस 1 घंटे 30 मिनट देरी से पहुंची। इसका समय 2:50 बजे था पर यह शाम 4:20 बजे पहुंची। पाटलीपुत्र- चंडीगढ़ एक्सप्रैस 1 घंटे 59 मिनट देरी से पहुंची। इसका समय शाम 5:30 बजे था, लेकिन ट्रेन 7:29 बजे पहुंची। इसके अलावा आधा दर्जन ट्रेनें लेट हुईं। स्टेशन अधीक्षक टी.पी. सिंह ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घनी धुंध पड़ रही है, जिस कारण लंबी दूरी की ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News