रातें होंगी और सर्द, शहर ओढ़ेगा कोहरे की चादर

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 09:14 AM (IST)

चंडीगढ़(पॉल) : चंडीगढ़ में बुधवार को हुई बारिश के कारण तापमान में कुछ डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जबकि रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। मौसम की इस करवट ने ठंड और बढ़ा दी है। 

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक शहर में 2 एम.एम. बारिश दर्ज की गई है जबकि एयरपोर्ट पर 3 एम.एम. बारिश दर्ज हुई है। अगले दो दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है लेकिन बादल छाए रहेंगे। विभाग की मानें तो रात में पारा 2 से 3 डिग्री गिरेगा। मंगलवार रात और बुधवार को हुई बारिश से पारा 6 डिग्री गिरा है। इसके साथ ही 24 से 48 घंटे में कोहरा छाने के आसार है। बुधवार को अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.1 दर्ज किया गया।  

सुरिंद्र पाल ने कहा है कि 15 दिसम्बर के बाद से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी जो 15 जनवरी तक जारी रहेगी। वहीं 15 दिसम्बर के आसपास से ही शहर में कोहरा पडऩा शुरू हो जाएगा और विजीबिलिटी भी कम हो जाएगी। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण पहले से ही ठंड से लोगों का हाल बेहाल था तो अब बारिश के बाद तापमान और तेजी से गिर गया। बता दें कि हिमाचल में हो रही बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News