‘फ्लाई डाइनिंग रैस्टोरैंट के लिए जगह की तय’

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 12:18 AM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा): यू.टी. प्रशासन ने शहर में फ्लाई डाइनिंग रैस्टोरैंट के लिए जगह तय कर ली है और सोमवार को इस पर मोहर लगा दी जाएगी। शुक्रवार को इस संबंध में प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि यह रैस्टोरैंट निजी कंपनी के साथ सिटको की साझेदारी के साथ चलाया जाएगा। प्रशासन कंपनी तय करने के लिए टैंडर जारी करेगा। यह रैस्टोरैंट लेजर वैली से चलाया जाएगा, जहां क्रेन के जरिये 165 फीट की उंचाई पर ले जाकर 24 सीटर रैस्टोरैंट में खाना परोसा जाएगा। इसे फ्लाई डाइनिंग रैस्टोरैंट नाम दिया गया है। 

 


पहले प्रशासन सुखना या कैंबवाला से ये सर्विस शुरू करने पर विचार कर रहा था लेकिन सुखना लेक पर वाइल्डलाइफ समेत अन्य विवादों के कारण इसे यहां शुरू नहीं किया जा सका। बैठक में इस रैस्टोरैंट को शुरू करने की इजाजत मिल गई है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि फ्लाई डाइनिंग रैस्टोरैंट चलाने के लिए कंपनी तय की जाएगी, इसके लिए जल्द ही टैंडर निकाला जाएगा।

165 फीट की ऊंचाई वाले इस रैस्टोरैंट में रात 10 बजे तक लोग भोजन का लुत्फ उठा सकेंगे। क्रेन की मदद से डाइनिंग टेबल को हवा में लटकाया जाएगा, जिसमें कुल 24 सीटें होंगी। एक ग्राहक के लिए यहां डिनर का समय 40 मिनट तय किया जाएगा। बैंगलूरू, नोएडा और आगरा में भी इस तरह के रैस्टोरैंट चलाए जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News