खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स रहीं लेट

Wednesday, Jun 21, 2017 - 09:00 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : मंगलवार सुबह के समय मौसम खराब होने की वजह से चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाली कई फ्लाइट्स ने तय समय से लेट उड़ान भरी। सुबह 8:40 बजे दिल्ली जाने वाली स्पाइस जैट की फ्लाइट 52 मिनट की देरी से उड़ी। सुबह 9:35 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट ने 24 मिनट की देरी से, दोपहर 12:10 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट ने 29 मिनट की देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट मैनेजर अनीता ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से कुछ फ्लाइट्स देरी से एयरपोर्ट पर लैंड हुई, जिस वजह उन्होंने देरी से उड़ान भरी।
 

Advertising