अहमदाबाद से चंडीगढ़ आ रही फ्लाइट पंछी से टकराई,हादसा टला

Thursday, Aug 04, 2022 - 09:55 PM (IST)

चंडीगढ़,(लल्लन): अहमदाबाद से चंडीगढ़ आ रही गो फस्र्ट की फ्लाइट अचानक पंछी से हीट होने के बाद इससे दोबारा डायवर्ट अहमदाबाद कर दिया गया। इसके बाद फ्लाइट को बदलकर दोबारा पैसेंजर को चंडीगढ़ रवाना किया गया। हलांकि  इस हादसे में सभी पैसेंजर सुरक्षित बच गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट संख्या जी 8-991 सुबह रनवे से जब फ्लाइट टेक ऑफ होकर कुछ दूरी पर ही गई थी कि अचानक फ्लाइट बर्ड से हिट हो गई। इसके बाद पैसेंजरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को वापस अहमदाबाद लाया गया जिस कारण फ्लाइट लेट हो गई। डायरैक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डी.जी.सी.ए.) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्लेन का इंजन 1 किलोमीटर बर्ड से टकराया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

 

 

यह फ्लाइट 4 घंटे हुई लेट
हादसे के कारण अहमदाबाद से चंडीगढ़ आने वाले फ्लाइट अपने निधाॢरत समय से तकरीबन 4 घंटे लेट हो गई जिस कारण पैसेंजर को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से यह फ्लाइट चंडीगढ़ सुबह 7.30 बजे लैंड होती है लेकिन हादसे के कारण यह फ्लाइट दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुई हैं। इसके बाद यह अहमदाबाद के लिए दोपहर 2.04 बजे रवाना हो गई।
 

Ajay Chandigarh

Advertising