बैंगलूरू की तीसरी फ्लाइट आज से

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2020 - 10:31 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से बैंगलूरू के लिए तीसरी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से शनिवार को शुरू की जा रही है। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन आफिसर पिं्रस ने बताया कि पैसेंजर्स की डिमांड को देखते हुए इंडिगो की तरफ से बैंगलूरू के लिए तीसरी फ्लाइट शुरू हुई है। यह बैंगलूरू से शाम 4.10 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ शाम 7.10 बजे लैंड करेगी। चंडीगढ़ से यह शाम 7.50 बजे उड़ान भरेगी और रात 11.05 बजे बैंगलूरू पहुंचेगी। बैंगलूरू से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसमें सफर करने वाले पैसेंजर को 7232 रुपए देने होंगे। चंडीगढ़ से बैंगलूरू का फेयर 6745 रुपए है। यह फ्लैक्सी फेयर पर रहेगा।

 


मुंबई के लिए चौथी फ्लाइट 12 से
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए चौथी सीधी फ्लाइट 12 नवम्बर से शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस की इस फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह मुंबई से दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शाम 3.45 बजे उड़ान भरेगी। इसके लिए पैसेंजर को 5695 रुपए खर्चने होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News