एयरपोर्ट से अब रविवार को भी उड़ेंगी फ्लाइट्स

Saturday, Jun 30, 2018 - 11:35 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से अब रविवार को भी फ्लाइट्स उड़ेंगी। करीब 6 माह से हर रविवार बंद रहे इंटरनैशनल एयरपोर्ट से 1 जुलाई से 6 फ्लाइट्स आप्रेट करने का फैसला किया गया है। इंटरनैशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. सुनील दत्त ने बताया कि एयरलाइन्स कंपनियों ने 6 फ्लाइट्स रविवार को संचालित करने का फैसला किया है। 

 

इसमें 3 दिल्ली, 1 मुम्बई, 1 हैदराबाद व 1 बैंगलोर की फ्लाइट शामिल है। चंडीगढ़ से हैदराबाद इंडिगो की फ्लाइट  दोपहर 2.15 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी। इंडिगो की ही बैंगलोर जाने वाली फ्लाइट चंडीगढ़ से 3.20 बजे उड़ान भरेगी। 

 

फ्लाइट संख्या यू.के. 830/879 चंडीगढ़ से दोपहर 3.25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। जैट एयरवेज की फ्लाइट चंडीगढ़ से दोपहर 2.25 बजे उड़ान भरेगी। साथ ही मुम्बई के लिए जैट एयरवेज की फ्लाइट 3.10 बजे उड़ेगी। रविवार को इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जैट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 639/646 शाम 4.45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
 

Punjab Kesari

Advertising