पहले मैट्रो, अब पेड़ों ने रोकी फुटबाल स्टेडियम की रफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2017 - 08:52 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): खेल विभाग की ओर फुटबाल खिलाडिय़ों को शहर का सबसे बेहतरीन फुटबाल स्टेडियम उपलब्ध करने के लिए पिछले 5 साल से किए जा रहे प्रयास में एक न एक रोड़ा आगे आ रहा है। जहां कुछ समय पहले शहर में मैट्रो बनाने को लेकर स्टेडियम का निर्माण कार्य रुका हुआ था, वहीं अब स्टेडियम के आसपास के हरे पेड रोड़ा बन रहे हैं। इंजीनियरिंग विभाग ने मैदान में आ रहे पेड़ों को कटाने के लिए एडवाइजर से परमिशन मांगी हैं। 

 

हालांकि अभी तक खेल विभाग को पेड़ काटने की इजाजत नहीं मिली है। इसके कारण अभी तक फुटबाल स्टेडियम बनाने का निर्माण कार्य शुरू नही हो सका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से बिजली के पोल उखाड़े जा रहे हैं। जैसे ही पेड़ काटने की परमिशन मिलेगी, स्टेडियम बनाने का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 

 

स्टेडियम के साइड में बनाया जाएगा साइकिलिंग ट्रैक: खेल विभाग शहर में पहला साइकिल ट्रैक बनाने का विचार भी कर रहा है।  यह साइकिल ट्रैक 400 मीटर का होगा। खेल विभाग की ओर से अब साइकिल कोच भी नियुक्त किए जाएंगे। शहर में इन दिनों 50 से अधिक साइकिलिंग खिलाड़ी हैं, जो रोजाना सुखना लेक पर सुबह 5 बजे के आसपास अभ्यास करते हैं। 


 

काटने होंगे 40 पेड़
सैक्टर-17 फुटबाल स्टेडियम को बनाने के लिए खेल विभाग ने 4 एकड़ जमीन एक्वायर की है। इस बीच स्टेडियम के अंदर तथा बाहर तकरीबन 40 हरे पेड़ आ रहे हैं। विभाग ने परमिशन मांगी है लेकिन अभी तक यह फाइल अधिकारियों के टेबल पर धूल फांक रही हैं। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेड़ काटने की परमिशन मिल चुकी हैं और दिपावली के बाद स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सैक्टर-17 फुटबाल स्टेडियम को पूरा खत्म कर 4 एकड़ में नया फुटबाल स्टेडियम के साथ-साथ कई और खेलों के कोर्ट बनाए जाएंगे। इस पर 9 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News