प्रदेश की 11 जेलों की जमीन पर खुलेंगे फिलिंग स्टेशन

Thursday, May 26, 2022 - 07:15 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा है कि हरियाणा सरकार अब जेलों में बंद कैदियों की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए प्रयास कर रही है ताकि उन पर लोगों का भरोसा बढ़े। इसके लिए जेल सुधारों की दिशा में अनूठी पहल करते हुए प्रदेश में 11 स्थानों पर जेलों की जमीन पर पैट्रोल पंप खोलने का प्रस्ताव है और इसकी शुरूआत 31 मई को कुरुक्षेत्र में जेल फिङ्क्षलग स्टेशन खोल कर की जा रही है। यह जानकारी उन्होंने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। 

 


रणजीत सिंह ने कहा कि इन जेल फिङ्क्षलग स्टेशनों के लिए पहले जेलर द्वारा कैदियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी और इसके साथ उनके कार्य व्यवहार के आधार पर ड्यूटी रोटेट की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के बाद 10 अन्य स्थानों पर जेल फिङ्क्षलग स्टेशन खोले जाएंगे जिनमें अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, झज्जर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, जींद तथा हिसार में दो स्थान शामिल हैं। 

 


1 मई के बाद शहरी क्षेत्र में कोई बिजली कट नहीं लगा 
प्रदेश में बिजली की उपलब्धता के बारे पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में रणजीत सिंह ने कहा कि गर्मी के बावजूद 1 मई के बाद शहरी क्षेत्र में कोई कट नहीं लगा जबकि औद्योगिक क्षेत्र तकनीकी कारणों के चलते कुछ कट लगाने पड़ते हैं। अडानी ग्रुप से 500 मैगावॉट बिजली मिलनी आरंभ हो गई है तथा इसके अलावा, 600 मैगावॉट अगले सप्ताह तक मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मेें आज 26 मई तक सभी संसाधनों से 7050 मैगावॉट बिजली उपलब्ध है। कल 7168 मैगावॉट बिजली की मांग थी, जिसमें से 6246 मैगावॉट यानी 1499 लाख यूनिट की आपूॢत की गई, जो गत वर्ष की तुलना में 10.38 प्रतिशत अधिक रही। नासिक में 3000 मैगावॉट प्लांट के बारे पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बिजली मंत्री ने कहा कि नासिक की इकाई को खरीदने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

 

बिजली मंत्री ने कहा कि सिरसा के ओढां में 29 मई को होने वाली रैली में 50000 से अधिक लोग आएंगे। यह भाजपा की प्रगति रैली है। 29 मई को कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की रैलियों पर रणजीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को रैली करने का अधिकार है। 

Ajay Chandigarh

Advertising