तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर दमकल कर्मी

Thursday, Jan 27, 2022 - 08:33 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री व अग्निशमन सेवा संघ के राज्य प्रधान राजिंद्र सिंह ने कहा कि नियमित, पे-रोल व आऊटसोॄसग दमकल कर्मचारियों का  3 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनका जीना मुहाल हो गया है। सरकार को इनकी बिल्कुल भी ङ्क्षचता नहीं है कि कैसे ये लोग अपने परिवार का खर्च चला रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों की समस्याओं को लेकर 29 जनवरी को कर्मचारी भवन सुखपुरा चौक रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई हं। इसमें राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन तथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 23 व 24 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की योजना बनाई जाएगी तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों के निवारण हेतु आगामी आंदोलनों की रणनीति भी बनाई जाएगी।

 

उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर सरकार ने तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया तथा समय रहते अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया तथा अग्निशमन विभाग का अलग से बनाया गया डायरैक्टोरेट भंग नहीं किया तो निकट भविष्य में निकाय मंत्री के आवास का घेराव व उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला भी लिया जा सकता है।

Taranjeet Singh

Advertising