इंडस्ट्रीयल एरिया की फैक्टरी में लगी आग लगी, लाखों का नुक्सान

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2016 - 08:50 AM (IST)

मोहाली, (राणा): फेज-8 इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित डिस्पोजल गिलास-प्लेटें व अन्य सामान बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। 

 

फायर ब्रिगेड ने दो फायर टैंडरों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल टीम ने एक सिलैंडर बाहर निकाला, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फैक्टरी मालिक के मुताबिक उनका पांच लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। 

 

बताया जाता है कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 के एक प्लॉट में गत्ते वाली डिस्पोजल प्लेट व अन्य सामान बनाया जाता था। फैक्टरी मालिक अंकुर ने बताया कि करीब एक महीने पहले ही उन्होंने यह काम शुरू किया था। करीब साढ़े छह बजे मशीनें स्टार्ट कीं और फोन सुनने के लिए फैक्टरी से बाहर आ गए। 

 

जैसे ही वह फोन सुनकर अंदर गए तो मशीन को आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग की लपटों ने गत्ते के रोल को चपेट में ले लिया। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचित किया। फायर अफसर अवतार सिंह ने बताया कि आग गत्ते बनाने वाली मशीन बहुत गर्म होने  के कारण लगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News