घर के आंगन में सो रहे शख्स पर पैट्रोल छिड़ककर लगाई आग

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2019 - 12:36 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : गांव कंबाला में आज एक व्यक्ति पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस समय पैट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी जब वह अपने घर के आंगन में लेटा हुआ था। आग लगाने वाला व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब रहा। 

घायल व्यक्ति का नाम सज्जन सिंह बताया है जो कि गांव कंबाला का ही निवासी है और खेतीबाड़ी तथा दूध का काम करता है। उसे ईलाज के लिए सैक्टर-32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक सज्जन सिंह आज दोपहर अपने घर के आंगन में फोल्डिंग बैड्ड पर सो रहा था। उस समय उसकी बेटी व पत्नी भी घर के अंदर ही थीं। अचानक एक व्यक्ति आया और उस पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी और फरार हो गया। आग लगते ही सज्जन सिंह इधर-उधर भागने लगा। आग जहां उसके कपड़ों को लगी, वहीं फोल्डिंग भी जल कर उसके शरीर से चिपक गई थी। 

आस-पास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को भी दी गई तथा एंबुलैंस को बुलाया। पुलिस की पी.सी.आर. टीम तथा सोहाना थाने से पुलिस जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलैंस में डाल कर अस्पताल पहुंचा दिया गया।

पता चला है सज्जन सिंह की पहली पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी के साथ एक बेटी भी है जिनके साथ सज्जन सिंह अपने घर में रह रहा था। आज अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे आग लगा कर मारने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News