चलती कार में लगी भीषण आग, 2 लड़के जख्मी

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 01:56 PM (IST)

मोहाली : सोहाना के गुरूद्वारा सिंह शहीदां के पास रविवार देर रात जबरदस्त हादसा हुआ, जिस दौरान 2 लड़के जख्मी हो गए| फिर उन्हें ईलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जानकारी के मुताबिक दोनों लड़के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के है| 

 

हादसे के समय दोनों रविवार रात पिंजौर से एयरपोर्ट रोड को आ रहे थे| बताया जा रहा है कार की रफ्तार बहुत तेज थी| जैसे ही लड़के गुरूद्वारे के पास पहुंचे तो कार में आग लग गई और शीशे टूट गए| यह देखकर आस-पास के लोगों ने इकट्ठे होकर इन लड़कों को कार से बाहर निकाला| सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ भी पहुँच गई| फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच के आग बुझाई| कार से पुलिस को तलवार और हॉकी मिली है| 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News