ऑयल मिल में लगी आग, करोड़ों का नुक्सान

Sunday, Jun 23, 2019 - 11:29 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 स्थित एक ऑयल मिल में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी मिल में फैल गई। आग में मिल में रखा सारा सामान, मशीनरी पूरी तरह से जलकर राख हो गया। 

 

दमकल विभाग की 7 गाडिय़ों ने 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया। मिल संचालक के अनुसार आग के कारण उनका करोड़ों रुपए का नुक्सान हुआ है। जांच में सामने आया कि मिल में शार्ट सॢकट के चलते आग लगी। 

 

मिल में सरसों तेल, रिफाइंड ऑयल बनाया जाता था। मिल संचालक शुक्रवार रात करीबन 9 बजे मिल बंद करके घर चले गए थे। देर रात आसपास स्थित फैक्टरी के लोगों ने मिल में आग भड़की देखी और इस बात की सूचना उन्हें दी। 

 

सूचना पाते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पूरी मिल में फैल चुकी थी। दमकल की 7 गाडिय़ों ने आग बुझाई। आग में सी.सी.टी.वी. कैमरों का डी.वी.आर. बच गया था। फुटेज चैक की तो रात पौने एक बजे तारों में शार्ट सॢकट होने से आग भड़कती नजर आई।

pooja verma

Advertising