दो फैक्टरियों में आग, लाखों का नुक्सान

Saturday, Nov 10, 2018 - 10:02 AM (IST)

डेराबस्सी/लालडू(गुरप्रीत) : मुबारकपुर रोड पर स्थित पी.सी.सी.पी.एल. फैक्टरी में आज देर शाम आग लग गई। आग कंपनी के एक प्लाट में लगी। भगदड़ मच गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि आसपास के रिहायशी क्षेत्र में दहशत फैल गई। कंपनी के अपने फायर टैंडर द्वारा डेराबस्सी फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंचने से पहले आग काबू लिया गया। 

मुबारकुपुर पुलिस चौंकी के इंचार्ज भिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग कारणों की जांच की जा रही है। बातचीत करते हुए कंपनी के एक अधिकीरी जी.एस. पाठक ने बताया कि आग कंपनी के चौथी मंजील ए.सी.एफ. प्लाट के पहली मंजिल पर खाली पड़े बैग पर लगी। आग से कोई जानी व माली नुक्सान नहीं हुआ।

धागा फैक्टरी में लगी आग :
शुक्रवार सुबह मुख्य मार्ग पर स्थित श्याम इंडोस्पिन धागा फैक्टरी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी की मशीनों सहित लाखों का कीमती धागा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। 

आग शुक्रवार सुबह 4:30 के करीब लगी। आग ने देखते देखते भंयकर रूप धारण लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही लालड़ू पुलिस दमकल विभाग डेराबस्सी की दो गाडिय़ां, स्टील स्ट्रिप्स कंपनी की एक गाड़ी व नाहर कंपनी की एक गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। 

आग लगने के कारण फैक्टरी में रखा धागा, कच्चा मैटेरियल व अन्य मशीनरी आग की चपेट में आने के कारण काफी नुक्सान हो गया। हादसे का जायजा लेने के लिए एस.डी.एम. डेराबस्सी परमजीत सिंह, तहसीलदार डेराबस्सी, हलका कानूनगो, पटवारी व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि उनको आग लगने की सूचना 5:15 पर सुबह मिली थी। 

उनकी दो गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर 8:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया था। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया है, अभी मामले की जांच जारी है, जांच उपरांत ही आग लगने के असली कारणों का पता लग सकेगा।

Priyanka rana

Advertising