मंदिर की ज्योत से घर में लगी आग, लाखों का नुक्सान

Friday, Nov 09, 2018 - 11:29 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-4 स्थित एम.डी.सी. मेंं दीवाली की रात को घर में जलाई ज्योत से आग लग गई। इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

घर के मालिक सुधीर ग्रोवर ने बताया कि वह देर शाम घर में पूजा करने के बाद घर में ज्योत जलाकर अपने परिवार समेत चंडीगढ़ अपने इंस्टीच्यूट पर पूजा करने गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि घर में आग लग गई है। इसके वे घर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सुधीर ने बताया कि करीब 18 से 20 लाख का नुक्सान हुआ है।

दो और जगह लगी आग :
सैक्टर-4  स्थित एम.डी.सी. मेंं ही रात करीब 9 बजे पटाखों से घर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी ओर डंपिंग ग्राऊंड में शाम करीब 7 बजे आग लग गई। सूचना पाते ही घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

Priyanka rana

Advertising