7 जगह लगी आग, दौड़ती रहीं दमकल की गाडिय़ां

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 12:20 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : दीपावली और गोवर्धन पर शहर में रात तक 7 स्थानों पर आग लगी। इनमे दो घरों और 5 खाली जगहो पर लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियो को काफी मशक्कत करनी पडी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दीपावली पर आग लगने की आशंका पर दमकलकर्मी तैनात किए थे। दीपावली की शाम 4.15 पर काल आई कि देवी नगर मे पैट्रोल पंप के नजदीक पडे कबाड में आग लग गई है। 

 

दूसरी घटना शाम 6.15 सैक्टर 9 स्थित मकान नंबर 505 की तीसरी मंजिल मे अतिशबाजी से आग लग गई थी। लेकिन घर मे कोई बडा हादसा नही हुए। घर के सदस्यो और दमकल कर्मी की सूझ-बूझ के चलते समय रहते आग पर काबू पाए गया। तीसरी घटना रात 8.40 पर सैक्टर 20 मे मेन हाईवे के नजदीक पेड़- पौधे के पास पड़े कबाड मे आग लगी। चौथी घटना रात 9.25 पर मनसा देवी मंदिर के नजदीक अनुपम स्वीट के पास नाले मे पड़े कबाड मे आग लगी। 

 

पांचवीं घटना रात 10.35 पर सैक्टर-21 स्थित पुलिस चौकी की बैक साइड मंडी के कबाड मे आग लगी। 6वीं घटना रात 12.40 पर सैक्टर-4 हरिपुर के मकान न 412 के साथ खली पड़े प्लाट मे आग लगी। सातवीं घटना सैक्टर-12 ए स्थित मकान न 590 में रात 2.20 पर काल दमकल विभाग को आग लगने सूचना मिली। आग लगने से घर मे टी.वी., सोफा सेट, सीसीटीवी कैमरे जलकर राख हो गए। दमकल विभाग के कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इन हादसो मे जान नुकसान नही हुए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News