टैक्सियों में लिफ्ट देने के बहाने लड़कियों से रेप करने वाले आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का एक और केस दर्ज

Tuesday, Apr 30, 2019 - 12:49 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप सिंह): शहर में लड़कियों को अपनी टैक्सियों में लिफ्ट देने के बहाने ले जा कर रेप करने वाले आरोपी लक्की सिंह निवासी बलौंगी खिलाफ पुलिस द्वारा एक और केस दर्ज कर लिया गया है। बताने योग्य है कि सोहाना पुलिस स्टेशन में लक्की सिंह खिलाफ एक हिमाचली लड़की को कार में लिफ्ट दे कर उसके साथ रेप करने का केस दर्ज किया गया था। उसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी की करवाई गई शिनाख्त के चलते अब पुलिस स्टेशन फेज-8 में उसके खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 354 के तहत केस भी दर्ज कर लिया गया है। 

आरोपी पर फेज-8 के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में इस दूसरे केस वाली लड़की ने बताया कि वह सैक्टर-67 के एक कॉल सैंटर में काम करती है। कुछ दिन पहले उसे किसी व्यक्ति ने छेड़छाड़ की थी लेकिन आरोपी फरार था जिस की पहचान नहीं हो सकी थी। अब लक्की सिंह की शिनाख्त परेड के बाद दूसरा केस फेज-8 थाने में दर्ज कर लिया गया है। उक्त आरोपी लड़कियों से जिस कार में रेप करता था, उस कार पर नंबर प्लेट जाली लगी होने के चलते वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। 

कुछ दिनों में रेप के कई मामले सामने आने के चलते तथा राष्ट्रीय महिला आयोग तथा पंजाब स्टेट महिला कमीशन की सख्ती के चलते भी पुलिस ने बड़ी गहनता से जांच की तो आरोपी तक पुलिस की पहुंच बन गई और आरोपी लक्की सिंह निवासी बलौंगी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन सोहाना में केस दर्ज कर लिया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब बाकी केसों की भी पर्तें खुलनी शुरू हो गई हैं। 

bhavita joshi

Advertising