शॉपिंग करने आए लड़कों को दुकानदारों ने धुना

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2015 - 08:26 PM (IST)

 चंडीगढ़। सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट में शॉपिंग करने आए कुछ लड़कों को वहां के दुकानदारों ने जमकर पीटा। घटना के बाद घायल लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार देर रात की है, जब पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से 6 लड़के जो रिश्ते में भाई थे और चंडीगढ़ घूमने आए हुए थे। इस बीच वह सेक्टर-22 के शास्त्री मार्केट में शापिंग करने गए।

जानकारी के मुताबिक एक लड़के ने दुकान से लेकर जैकेट पहनी और इसी बीच उसको फोन आया। वह फोन में बात करते हुए साइड में चला गया। इस दौरान दुकानदार को लगा कि वह जैकेट चोरी कर वहां से भाग रहा है। इसी बात को लेकर लड़कों और दुकानदार के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पहले लड़कों ने दुकानदारों को पीट दिया। जिसके बाद वहां के सभी दुकानदार एक जुट हुए और उन सब लड़कों को पीट डाला और उनकी कार में तोडफ़ोड़ कर दी। झगड़ा होता देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सेक्टर-22 की पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। घायलों को जीएमसीएच-16 में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। लेकिन अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News