सैक्टर-23 में दो दुकानों में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर राख

Monday, Mar 16, 2020 - 01:48 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): सैक्टर-23 स्थित संजीव स्टोर में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने दूसरी दुकान को भी चपेट में ले लिया। किसी राहगीर ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मालिक संजीव आहूजा ने बताया कि आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। 

 

वहीं सैक्टर-24 निवासी संजीव आहूजा ने पुलिस को बताया कि उसकी सैक्टर-23 में संजीव स्टोर के नाम से दो दुकानें हैं।शनिवार रात को वह अपने दोनों बूथ बंद कर घर गए थे। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी राहगीर ने देखा कि उनके बूथ से धुआं निकल रहा है।  

 

सूचना पाते ही वह अपनी शॉप पर पहुंचे। आग इतनी फैल गई थी साथ में उनके एक अन्य बूथ को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में डिस्पोजल आइटम, नैपकिन ग्लास, डस्टर प्लेट आदि सामान था। सामान के साथ 10 से 12 हजार रुपए की नगदी भी राख हो गई।  

pooja verma

Advertising