चंडीगढ़ में धूम धाम से मनाया गया बसंत पंचमी का त्यौहार

Friday, Feb 12, 2016 - 06:01 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। पीले वस्त्र धारण कर शहर की महिलाओं ने इस मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में सरस्वती मां की पूजा अर्चना की। पंजाब यूनिवर्सिटी में इस मौके पर माहौल देखने लायक था। कहीं स्टूडेंट्स पतंगबाजी कर रहे थे, तो कहीं पर रस्साकसी चल रही थी।

 
लेजर वैली में भी हुए कार्यक्रम
 
पंजाब यूनिवर्सिटी और लेजर वैली में आयोजित समारोहों में भी स्टूडेंट्स और महिलाओं ने सरस्वती वंदना की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बसंत पंचमी त्योहार हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व रखता है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर पूजा-अर्चना करती हैं। पूरे साल को जिन छ: मौसमों में बांटा गया है, उनमें वसंत को श्रेष्ठ मौसम माना गया है। इस मौसम में सरसों के खेत अपने पूरे यौवन पर होते हैं। इसे ऋषि पंचमी भी कहते हैं।
Advertising