तीन किलो चरस के साथ महिला तस्कर

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 11:43 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): जम्मू कश्मीर से चरस लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाली महिला को नारकोट्रिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एन.सी.बी.) ने लुधियाना स्थित घर से दबोच लिया। महिला के घर से तीन किलो चरस बरामद हुई। महिला की पहचान लुधियाना की गांधी नगर निवासी राजरानी के रूप में हुई। एन.सी.बी. ने बताया कि आरोपी महिला ने चरस रसोई के अंदर फर्श में लगी टाइलों के नीचे छिपा रखी थी। 

 

राजरानी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। नारकोट्रिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरैक्टर मोहिंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लुधियाना की गांधी नगर निवासी राजरानी जम्मू से चरस लाकर पंजाब में सप्लाई करती है। 

 

एन.सी.बी. टीम ने महिला के लुधियाना स्थित गांधी नगर के मकान नंबर 1931/78/36 में छापा मारा। रसोई की टाइल के नीचे गड्ढे से एक किलो चरस बरामद हुई। इसके अलावा एक किलो चरस सीढिय़ों के पास और एक किलो चरस बैडरूम में मिली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News