महिला से पर्स छीन बाइक सवार फरार, मामला दर्ज

Sunday, Aug 06, 2017 - 07:10 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): ब्यूटी पार्लर बंद करके सैक्टर-32 स्थित घर जा रही महिला के हाथ से शनिवार रात बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

सैक्टर-32 निवासी बबीता ने बताया कि अंधेरे के कारण वह स्नैचर की बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकी। सैक्टर 34 थाना पुलिस ने बबीता की शिकायत पर रेड शर्ट पहने स्नैचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सैक्टर-32 में ब्यूटी पार्लर चलाती है।

 शनिवार रात साढ़े नौ बजे ब्यूटी पार्लर बंद करके घर जा रही थी। जब वह घर के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार युवक आया और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में 26 हजार नकदी और जरूरी कागजात थे। स्नैचर ने सफेद रंग की शर्ट और पीठ पर बैग लटका रखा था।

Advertising