महिला कांस्टेबल को पति ने मारा चाकू, हालत गंभीर

Friday, Jun 14, 2019 - 11:38 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): वैवाहिक रिश्तों में चल रहे तनाव के चलते चंडीगढ़ पुलिस के ट्रैफिक विंग में तैनात महिला कांस्टेबल भूपिंदर कौर (20) पर उसके ही पति सेना में तैनात सिपाही ने चाकू से कातिलाना हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। 

 

घायल पत्नी को पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने भूपिंदर के बयानों के आधार पर उसके पति शमशेर सिंह के खिलाफ  केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

 

पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू भी बरामद कर लिया है, जिससे उसने अपनी पत्नी की पीठ पर 3 वार किए थे। घायल गर्भवती भी है और किशनगढ़ में किराए पर रही है।

 

पीठ पर किए 3 वार 
कांस्टेबल भूपिंदर कौर की शादी आर्मी में तैनात शमशेर सिंह से नवम्बर में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में किसी बात को लेकर आपस में तनाव चल रहा है। दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे। वीरवार सुबह करीब 8.45 पर भूपिंदर अपनी एक्टिवा पर ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। 

 

जैसे ही वह किशनगढ़ स्थित एक नर्सरी के समीप पहुंची तो रास्ते में शमशेर ने उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों में कुछ बात हुई और अचानक ही पति ने चाकू से भूपिंदर की पीठ पर 3 वार कर दिए। 

 

घायल भूपिंदर को आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलवस्था में उसे पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया। बता दें कि शमशेर की ड्यूटी नागालैंड में है और वह छुट्टी पर आया हुआ है। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

pooja verma

Advertising