कार्रवाई के डर से पी.जी. खाली करवा रहे मकान मालिक

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2020 - 01:12 PM (IST)

मोहाली (राणा): चंडीगढ़ सैक्टर-32 में पी.जी. में आग लगने से तीन लड़कियों की मौत के बाद ट्राईसिटी प्रशासन हरकत में आ गया है। जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारी पुलिस की मौजूदगी में सभी एरिया की चैकिंग करने में लगे हैं। जिन मकान मालिकों ने नियम पूरे नहीं किए हैं, वह खुद ही पी.जी. में रह रहे युवक-युवतियों से खाली करवाने में जुट गए हैं। नए सिरे से तो अब कोई पी.जी. रखने के लिए फिलहाल तैयार ही नहीं है। 


 

बहुत कम लोग कर रहे हैं नियमों का पालन
नियमों के मुताबिक साढ़े सात मरले से कम में पी.जी. नहीं खोला जा सकता। इसे देखते हुए मोहाली शहर में ग्माडा के पास लगभग 35 पी.जी. केन्द्र रजिस्टर्ड हैं। लेकिन उसके अलावा शहर में काफी संख्या में लोग पी.जी. छोटे-छोटे घरों में ही खोलकर पैसे कमाने में लगे हुए हैं। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से शहर में जितने भी अवैध पी.जी. हैं, उन्हें वैध करने के लिए एक मौके के तहत 15 दिनों में रजिस्टर्ड करवाने का समय दिया है। ग्माडा जो शहर में पी.जी. की रेगुलाइजेशन को लेकर एक ही अथॉरिटी है, सूत्रों से पता चला है कि ग्माडा के पास इस बात का कोई डाटा नहीं है कि कितने पी.जी. की रजिस्ट्रेशन एक्सपायर हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News