अब करौरां के जंगल में दिखा तेंदुआ

punjabkesari.in Tuesday, May 04, 2021 - 12:36 AM (IST)

नयागांव, (मुनीष जोशी) : चंडीगढ़ के सुखना वन्य जीव अभ्यारण्य के कांसल जंगल में तेंदुए की तस्वीरें कैमरे में कैद होने के बाद अब नयागांव के साथ लगते करौरां के जंगल में भी तेंदुआ दिखा है। लोगों ने तेंदुए की वीडियो भी बनाई है। यह वीडियो वायरल होने के बाद भी गांव मसोल, टांडा, काने का बाड़ा समेत कांसल के लोगों में भी दहशत माहौल है। लोग बुजुर्गों और बच्चों को घरों से नहीं निकलने दे रहे। यही नहीं गांवों के लोगों का कहना है कि वह रात को गांवों में पहरा भी देंगे। वीडियो में एक बारहसिंगा भी दिखा है। यह वीडियो मात्र एक मिनट 18 सैकेंड की है। 

 


बाद में मरा मिला बारहसिंगा
जंगल में जहां तेंदुए को देखा गया, उसी जगह पर बारहसिंगा मरा मिला है। बारहसिंगा की गर्दन से खून निकल रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि तेंदुए ने ही उसे अपना शिकार बनाया है। मौके पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में जब लॉकडाऊन लगा था तो चंडीगढ़ के सैक्टर-5 में एक कोठी के अंदर तेंदुए की मौजूदगी देखी गई थी। उसे पकड़कर मोरनी के जंगल में छोड़ा गया था। डिट्रिक्ट फोरैस्ट अफसर गुरअमन सिंह बैंस ने बताया कि गर्मी में पानी व भोजन के लिए तेंदुए बाहर निकल आते हैं। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। रिहायशी एरिया में तेंदुआ बहुत कम ही आता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News