अरविंद केजरीवाल के दौरे से शिअद और कांग्रेस में खौफ : अनमोल गगन मान

Saturday, Nov 27, 2021 - 02:01 PM (IST)

खरड़, (रणबीर/शशि): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को फिर पंजाब आने वाले हैं। शनिवार को केजरीवाल पंजाब के लिए फिर नई घोषणाएं करने वाले हैं। 


घोषणाओं को लेकर अकाली और कांग्रेस पार्टी चिंता में है। आम आदमी पार्टी पंजाब के यूथ विंग के प्रधान और हल्का खरड़ के प्रभारी अनमोल गगन मान ने मीडिया को बताया कि केजरीवाल के दौरे को लेकर से अकाली दल और कांग्रेस में खौफ का माहौल है। जब भी केजरीवाल पंजाब आते हैं मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल चिंता में डूब जाते हैं। क्योंकि दोनों को केजरीवाल से डर लगता है। केजरीवाल धरने पर बैठे शिक्षकों से मिलेंगे और समस्याएं सुनेंगे। पंजाब के लोगों को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। 

Ajesh K Dharwal

Advertising