पिता ने बच्ची से किया रेप, गुस्साए लोगों ने की पिता की धुनाई

Friday, Aug 10, 2018 - 01:35 PM (IST)

जीरकपुर (गुरप्रीत) : पिता ने 6 साल की मासूम से दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की मां ने लोगों की सहायता से दरवाजा तोड़कर बच्ची को छुड़वाया। गुस्साए लोगों ने पिता की जमकर धुनाई भी की। पुलिस ने मां के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बच्ची की मां ने बताया कि बीती रात पति नशे में था और उससे मारपीट करने लगा। वह पड़ोसियों के घर में छुप गई। पति ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। चीखें सुनने पर जब लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता को डेराबस्सी अस्तपाल से सैक्टर-32 अस्पताल रैफर कर दिया गया। 

pooja verma

Advertising