किसान मंडी में छापा, 67 किलो पॉलीथीन पकड़ा

Friday, Aug 26, 2016 - 01:43 AM (IST)

 पंचकूला, (मुकेश): पंचकूला नगर निगम के ईओ ओ.पी. सिहाग ने सैक्टर-5 में लगने वाली किसान मंडी में छापा मारकर वहां पर प्रतिबंधित पॉलीथीन की ट्राईसिटी में सप्लाई करने वाले मनीमाजरा निवासी अमित को 67 किलो पॉलीथीन के साथ दबोचा। ई.ओ. ने उसका मौके पर ही 25 हजार रुपए का चालान काटा। पाबंदी के बावजूद शहर में पॉलीथीन मार्कीट व किसान मंडी में धड़ल्ले से बिक रहा था लेकिन ई.ओ. ने अब पड़े पैमाने पर पॉलीथीन बेचने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

 एक दिन पहले ही ओ.पी. सिहाग ने सैक्टर 25-26 में लगने वाली किसान मंडी में भी अपनी टीम के साथ छापा मारा था। जहां से टीम को पौने दो क्विंटल पॉलीथीन बरामद करने में कामयाबी हासिल हुई थी। लेकिन पॉलिथीन सप्लाई करने वाला शख्स मौका पाकर मंडी से फरार हो गया था। नगर निगम की टीम ने दो दिनों में बरामद की गई प्रतिबंधित पॉलीथीन को अपने कब्जे में ले लिया है। टीम को पता चला था कि जो शख्स भागा है वह रामगढ़ का रहने वाला है।

 
Advertising