कोरोना से जान गँवाने वालों के परिजनों को मिलेगी 50 हजार रुपए की मदद

Saturday, Nov 27, 2021 - 03:54 PM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा)।  कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चंडीगढ़ प्रशासन 50 हजार रुपये की मदद देगा। जिसके लिए डीसी दफ्तर में आवेदन करना होगा। यूटी प्रशासन की तरफ से इस संबंध में शिकायतों के निपटारे के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। जो आवेदनों को देखेगी और मुआवजा देने पर फैसला लेगी। साथ ही कमेटी तथ्यों की जाँच के बाद कोरोना से डेथ को लेकर लोगों को अधिकारिक डॉक्युमेंट्स भी जारी करेगी। 


बता दें कि शहर में 820 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। इनमें से ही मुआवजा देने के लिए लोगों के केस चेक किए जाएँगे। इससे पहले प्रशासन कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की देखभाल व उनकी सहायता भी कर रहा है। जिसके तहत ही प्रशासन की तरफ से ऐसे  बच्चों के खाते में सहायता राशि भेजी जा रही, ताकि वह इस मुश्किल की घड़ी में संभल सकें। ये समाज कल्याणविभाग द्वारा चलाये जा रहे परवरिश योजना के तहत किया जा रहा है। कोरोना वायरस ने शहर के कई बच्चों के माता-पिता को उनसेछीन लिया है। कुछ बच्चे अनाथ हो गए हैं, तो कुछ के घर की स्थिति सही नहीं है। ऐसे सभी बच्चों की प्रशासन की तरफ से सहायता कीजा रही है। 


परवरिश योजना के तहत माता या पिता के खोने के दिन से प्रशासन प्रति महीने पांच हजार रुपये की सहायता राशि दे रहा है। समाजकल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत सितंबर माँ तक उन्होंने  129 बच्चों की पहचान की थी। जिनकेखाते में सहायता राशि भेजी गई थी।   शिक्षाविभाग द्वारा पहले 109 बच्चों की पहचान की गई थी। इसके बाद इस योजना में 20 अन्य बच्चों को जोड़ा गया है। 30 बच्चों को निजीस्कूल में पढ़ाया जा रहा है। समय के साथ जितने योजना के लिए योग्य बच्चों की पहचान होती रहेगी, उन्हें इस योजना का लाभ दियाजाएगा। कोरोना पॉजीटिव होने वाले बच्चों को भी तीन महीने के लिए 2500 रुपये की सहायता दी जाएगी। ऐसे करीब 1300 बच्चे हैं, जिन्हें ये सहायता राशि दी जानी है। विभाग ने सबसे पहले उन बच्चों के खाते में राशि भेजी, जिन्होंने कोरोना से माता और पिता दोनों कोखो दिया है। इसके तहत सेक्टर-52 की टीन शेड कॉलोनी की झुग्गी में रह रहे तीन बहनों को 60 हजार रुपये की मदद की गई है। इनबच्चों के माता-पिता का निधन अप्रैल 2021 में हुआ था, इसलिए प्रशासन ने चार महीने के लिए 60 हजार रुपये जारी किए थे।

Rajinder sharma

Advertising