शादी समारोह से आ रहे परिवार के घर आने पड़ उड़े होश

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2020 - 01:39 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): सैक्टर-21 में देर रात चोर ने घर से सोने व डायमंड लेकर फरार हो गए। जिस समय चोरी हुई घर वाले शादी में गए थे। पुलिस के अनुसार सैक्टर-21 निवासी मदन लाल ने शिकायत में बताया कि परिवार के साथ बुधवार को रामगढ़ मेंं शादी समारोह में 
गया था। 

 

जब वे देर रात करीब डेढ़ बजे घर पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से दो एल.ई.डी. व सोने और डायमंड के गहने ले उड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर की जांच की। पुलिस ने मदन लाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News