मैरिज पैलेस की नकली NOC देकर ठगे लाखों रुपये

Sunday, Jun 04, 2017 - 08:24 AM (IST)

मोहाली (राणा) : मैरिज पैलेस की जाली एन.ओ.सी. देकर 15 लाख की ठगी करने के मामले में फेज-8 थाना पुलिस दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों की पहचान राजपुरा में बाबा दीप सिंह कालोनी निवासी अमित राणा व सुमित राणा के रूप में हुई है। ये दोनों की सगे भाई हैं। वहीं पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि उनके पास ग्माड़ा के स्टेट अफसर की शिकायत आई थी। 

 

अफसा सिंह ने राजपुरा में एक मैरिज पैलेस खोला हुआ है। जिसकी उसके पास परमिशन नहीं है और परमिशन न होने के चलते उन्होंने उसे सील कर दिया। लेकिन कुछ ही दिन बाद उन्होंने फिर से पैलेस खोल लिया जिसकी उन्हें फिर शिकायत मिली और वह उसे फिर से सील कर करें उसके बाद उन्होंने मैरिज पैलेस की एन.ओ.सी. बनवाने के लिए अमित व सुमित से संपर्क किया। दोनों ने अफसा सिंह को एन.ओ.सी. बनाने की एवज 15 लाख रुपए ले लिए और उसे एन.ओ.सी. बनाकर दे दी। 

 

जिसके बाद अफसा सिंह एन.ओ.सी. लेकर फिर से मैरिज पैलेस खोलने के लिए ग्माडा के पास आया। और उन्होंने उससे एन.ओ.सी. लेकर जब उसकी जांच की तो वह जाली निकली। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे कई और खुलासे होंगे। कि उन्होंने इससे पहले कितने लोगों को जाली एन.ओ.सी. बनाकर दी है। और उनसे इसकी एवज मे कितने पैसे ठगे हैं । और इनके साथ और कौन-कौन शामिल हैं । 


 

Advertising