फेक फेसबुक आई.डी. पर महिला की फोटो डालने वाले पर केस

Monday, Jan 27, 2020 - 02:22 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : फेक फेसबुक आई.डी. तैयार कर एक परिवार की फोटो अपलोड करने के मामले में महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका फेसबुक पर अकाऊंट है। उसे एक नोटीफिकेशन आया जो कि प्रीतपाल के नाम की फेसबुक आई.डी. से था। जब उसने उस आई.डी. को चैक किया तो उसके होश उड़ गए। आई.डी. के अंदर वर्ष 2017 से आरोपी द्वारा उनके परिवार व अन्य सदस्यों की फोटो अपलोड की जा रही थी। जब आई.डी. की जांच की गई तो पता चला कि प्रीतपाल के नाम पर एक फेक आई.डी. बनाई गई थी। 

Priyanka rana

Advertising