फर्जी डिग्री बनाने का आरोपी का 4 और बढ़ा पुलिस रिमांड

Monday, Jun 20, 2016 - 04:45 AM (IST)

मोहाली, (राणा): वर्ष 2012 में हुई पंजाब पुलिस की भर्ती से ठीक पहले पुलिस ने फर्जी सर्टीफिकेट व डिग्रियां तैयार करने वाले गिरोह के 3 आरोपी राजकुमार, चंद्र व संजय कुमार को गिरफ्तार किया था। इनमें से 2 आरोपी राजकुमार व संजय 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। 

 

पुलिस ने आरोपी चंद्र को इनसे पहले गिरफ्तार किया था। वह पहले से ही पुलिस रिमांड पर चल रहा था। उसका रिमांड रविवार को खत्म हो गया और पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 4 और दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

 

आरोपी भर्ती परीक्षा में अपीयर होने वाले अयोग्य लोगों को फर्जी सर्टीफिकेट तैयार करके देते थे। वह रेलवे, एफ.सी.आई. व पुलिस में भर्ती के नाम पर कई लोगों को ठग चुके हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों के फरार साथियों को भी जल्द दबोच लिया जाएगा।

 

पुलिस को आरोपियों के पास से करीब 2 हजार से अधिक विभिन्न बोर्ड व यूनिवर्सिटियों के सर्टीफिकेट, 1 कंप्यूटर, 4 लैपटॉप, 1 प्रिंटर स्कैनर, 3 मोबाइल फोन, जाली मोहरे व 90 हजार रुपए कैश बरामद हुआ था। पुलिस ने कंप्यूटर व लैपटॉप को जांच के लिए साइबर सैल भेज दिया है।

Advertising