फेसबुक पर फर्जी ID बना युवक को किया परेशान

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 10:34 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : फेसबुक पर लड़कियों की नाम की फर्जी आई.डी. बनाकर एक शख्स ने रामदरबार के युवक से दोस्ती कर उसे न्यूड फोटो और अश्लील चैट कर परेशान कर दिया। युवक ने मामले की शिकायत साइबर सैल को दी। 

साइबर सैल ने आरोपी के खिलाफ सैक्टर-31 पुलिस स्टेशन में आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया। राजकमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले फेसबुक पर उसे लड़की की आई.डी. से फ्रैंड रिक्वैस्ट आई थी, जिसे उसने असैप्ट कर लिया। इसके बाद मैसेजर में चैट कर उसके साथ संपर्क कर उसकी जानकारी हासिल की। इसके बाद फेसबुक आई.डी. पर न्यूड फोटो भेजकर परेशान करने लगा। 

जांच में सामने आया कि उसकी फेसबुक आई.डी. किसी ने हैक की है। उसे परेशान करने वाले ने राजबाना, सरिता शर्मा, पूजा वर्मा, किन केन, वरू, खुशी रावत, तेना थीन, साधना अरोड़ा के नाम से फर्जी आई.डी. बना रखी हैं। आरोपी उसे मानसिक रूप से परेशान करने के साथ-साथ उसकी निजी जिंदगी में भी दखल देता है। आरोपी उसकी फेसबुक आई.डी. से दूसरे लोगों को फ्रैंड रिक्वैस्ट भेज रहा है। अश्लील फोटो अपलोड कर उसकी छवि खराब कर उसे परेशान किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News