PU : दाखिला लेने वाले बाहरी स्टूडैंट्स को खुद करना पड़ता है रहने का इंतजाम

Saturday, Jul 22, 2017 - 08:16 AM (IST)

चंडीगढ़ (हंस):पंजाब यूनिवर्सिटी के ईवनिंग विभाग में पढऩे वाले सिर्फ 5 स्टूडैंट्स को ही हॉस्टल मेंं सीट मिली है, जबकि 5 सीटें रिजर्व कैटागिरी को मिली हैं। ईवनिंग विभाग में दाखिला लेने वाले बाकी बाहरी स्टूडैंट्स को अपने रहने का इंतजाम खुद करना पड़ता है। स्टूडैंट्स के मुताबिक ईवनिंग कॉलेज की क्लासिज देर तक लगती हैं। ऐसे में ईवनिंग विभाग की ज्यादा से ज्यादा गर्लस्टूडैंट्स को पी.यू. के हॉस्टलों में सीटें दी जानी चाहिए, ताकि उन्हें कैंपस से देर रात घर न जाना पड़े। जानकारी के मुताबिक पी.यू. के ईवनिंग विभाग में गल्र्स स्टूडैंट को सैशन  2017-18 के लिए हॉस्टलों में सिर्फ 5 सीट ही मिली हैं। पिछले सैशन यानि 2016-17 में भी ईवनिंग विभाग के जनरल कैटागिरी के 5 रिजर्व कैटागिरी के 5 स्टूडैंट्स को भी पांच सीटें सैंक्शन हुई हैं।  


 

लंबी मांग के बाद किया फैसला
पी.यू. के ईवनिंग विभाग के स्टूडैंट्स को पहले हॉस्टल में कोई सीट नहीं मिलती थी, लेकिन स्टूडैंट की लंबी मांग के बाद उन्हें सीट अलॉट अलॉट करने का पी.यू. प्रबंधन ने दो साल पहले ईवनिंग विभाग को ये सीटें अलॉट करने का फैसला किया था। पी.यू. प्रबंधन की तरफ से हॉस्टलों  में कम सीटें होने से सीटें सिर्फ लड़कियों को दी जाती हैं। स्टूडैंट का कहना है कि ईवनिंग विभाग के स्टूडैंट्स को सिर्फ 10 सीटें ही दी जा रही हैं। उनका कहना है कि पी.यू. ईवनिंग विभाग को मार्निंग विभाग से अलग समझता है। 

 

17 हॉस्टल हैं
पी.यू. में लड़कियों के  9 और लड़कों के 8 हॉस्टल हैं, जबकि लड़कियों के एक  और हॉस्टल का जल्द उद्घाटन किया जाएगा। पी.यू. के प्रत्येक हॉस्टल में करीब 400 स्टूडैंट रहते हैं। 


 

ईवनिंग विभाग के 10 स्टूडैंट्स के मिले जाली सर्टिफिकेट
सूत्रों के मुताबिक के मुताबिक पी.यू. के ईवनिंग विभाग के 10 स्टूडैंट्स के मैडीकल सर्टिफिकेट जाली मिले हैं। इन स्टूडैंट्स की फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है। अगर फाईनल रिपोर्ट में स्टूडैंट का नाम आता है इन पर 420 का पर्चा दर्ज होगा। साथ ही इनका एडमिशन भी कैंसिल होगा। 


 

Advertising