SP रोशनलाल को मिली एक साल की एक्सटैंशन

Thursday, Dec 05, 2019 - 01:31 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : बेहतर सेवा को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस के एस.पी. कम्युनिकेशन रोशनलाल को चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार को एक साल के एक्सटैंशन दे दी है। चंडीगढ़ प्रशासन के परसोनल डिपार्टमैंट की ओर से जारी किए गए आदेशों के तहत रोशन लाल अब 31 दिसम्बर 2020 तक विभाग को इसी प्रकार अपनी सेवाएं देते रहेंगे। 

उनकी सेवाएं 31 दिसम्बर 2019 को समाप्त हो रही थी। एस.पी. रोशनलाल सन 1979 में चंडीगढ़ पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। 1985 में उन्हें प्रमोट कर हैड कांस्टेबल बनाया गया था। चार साल बाद 1989 में ए.एस.आई. और 5 साल बाद 1991 में सब-इंस्पैक्टर के पद पर प्रमोशन हुआ। 

इसके बाद वर्ष 1996 में इंस्पैक्टर और वर्ष 2003 में डी.एस.पी. के पद पर उनका प्रमोशन हुआ। बतौर डी.एस.पी. 12 साल से सेवाएं देते आर रहे रोशन लाल को 28 अक्तूबर 2014 को एस.पी. प्रमोट कर दिया गया।

प्रैजीडैंट पुलिस मैडल भी मिल चुका :
एस.पी. रोशनलाल को  2014 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी मैरिटोरियस सर्विस के लिए प्रैजीडैंट पुलिस मैडल से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनकी सेवाओं के लिए अब तक 70 सर्टिफिकेट और कई अन्य पुरस्कार समेत कई कैश रिवार्ड भी दिया जा चुके हैं। 

Priyanka rana

Advertising