पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल इम्पलाइज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को काले झंडे दिखाकर जताया रोष

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 01:59 PM (IST)

मोहाली,  (नियामियां): पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल एम्पलाइज एसोसिएशन ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। पुलिस ने एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें 5-7 कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाओं पर लाठीचार्ज भी किया गया। 


प्रधान महिंदरपाल सिंह ने कहा कि ये वो कर्मचारी हैं, जिन्होंने कोरोना के बुरे हालातों में सरकार का साथ दिया और लोगों को कोरोना से बचाने में मदद की, लेकिन आज स्थिति यह है कि सरकार कर्मचारियों को जायज मांग को पूरा नहीं किया जा रहा और लाठीचार्ज किया जा रहा है, जिसमें हमारे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही और सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही है कि उन्हें रेगुलर कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई पत्र जारी नहीं किया है। हमें उम्मीद थी कि चन्नी सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी और हमें रैगुलर करेगी। हालांकि, सच्चाई यह है कि केवल झूठे ढोंग किए जा रहे हैं। 


एसोसिएशन के अध्यक्ष महिंदरपाल सिंह और उपाध्यक्ष जसमेल सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को अपना संघर्ष तेज करने के लिए मजबूर कर रही है। वे चाहते हैं कि सरकार हमें परेशान करना बंद करे और अस्पतालों में आने वाले मरीजों की देखभाल करे। एच.आई.वी. टैस्ट बंद हैं, एच.आई.वी. मरीज बिना दवाई गुज़ारा कर रहे हैं। नशा छुड़वाने के लिए खोले गए ओ.एस.टी सैंटर भी बंद पड़े हैं। अगर किसी मरीज को कोई बड़ी परेशानी होती है तो जिम्मेदारी सरकार की होगी। उपाध्यक्ष जसमील सिंह ने कहा कि सरकार 10 साल की सेवा पूरी कर चुके 36 हजार कर्मचारियों को नियमित करने का दावा कर रही है, लेकिन 22 साल से काम कर रहे कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सरकार स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का दावा कर रही है। ये वही कर्मचारी हैं जो लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे और उनकी सिर्फ एक मांग को पूरा नहीं किया जा रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News