तेज धूप व लू का कहर जारी, दो दिन में और पारा बढऩे की उम्मीद ...

Friday, May 25, 2018 - 10:32 AM (IST)

चंडीगढ़ (रोहिला): गर्मी ने वीरवार को भी शहरवासियों को खूब परेशान किया। हालांकि वीरवार को बुधवार के मुकाबले पारा एक डिग्री सैल्सियस कम रहा पर गर्म हवाओं और लू का कहर जारी रहा। वीरवार को शहर का तापमान 41.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था।

दिनभर शहर गर्मी की मार झेलता रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले दो-तीन दिन लगातार तापमान में वृद्धि होगी।     

Punjab Kesari

Advertising