ट्रेनर है नहीं, इक्यूपमैंट पड़े हैं खराब, फीस कर दी दोगुनी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 11, 2017 - 12:30 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : जी.एस.टी. से जहां खेल का सामान महंगा हुआ है, वहीं चंडीगढ़ के खेल विभाग ने खेल केंद्रों में प्रैक्टिस करने वाले खिलाडिय़ों की पंजीकरण फीस भी दो से तीन गुना बढ़ा दी है। जिसका बोझ खिलाडिय़ों के परिजनों की जेब पर पड़ेगा, जिसे लेकर खिलाड़ी हताश हैं। खिलाडिय़ों व अभिभावकों का कहना है कि खेल केंद्रों में कोच व ट्रेनरों की कमी है। खेल उपकरण या तो खराब हो चुके हैं या है ही नहीं, ऐसे में पंजीकरण फीस बढ़ाना गलत है। प्रशासन को चाहिए कि पहले कुछ सुविधाओं को अपग्रेड करें बाद में फीस बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। 

 

टैलीकास्ट मैच की फीस 2 लाख : 
सैक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में जहां पहले मैच टैलीकास्ट का कोई शुल्क नहीं लगता था। वहीं प्रशासन व खेल विभाग की हुई बैठक के बाद अब टैलीकास्ट मैचों की फीस 2 लाख रुपए रखी गई है। इसके बाद भी इस चार्जस में फ्लड लाइट्स के शुल्क नहीं जोड़े गए हैं। शहर की कई कार्पोरेट क्रिकेट टीमों के प्रबंधकों का कहना है कि अब खिलाडिय़ों को सैक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेलने का सपना छोड़ देना चाहिए। अगर अन्य सुविधाओं की बात की जाए तो खेल विभाग के उच्चाधिकारियों को सांप सूंघ जाता है। 

 

जेब करनी होगी ढीली : 
खेल को बढ़ावा देने के लिए यदि कोई भी मैमोरियल टूर्नामैंट या फिर कोई कंपनी तथा बैंक प्रतियोगिता करवाने के लिए बैडमिंटन हॉल-42 को बुक करता है तो उससे 6 हजार रुपए हर दिन का देना होगा। वहीं सैक्टर-42 हॉकी स्टेडियम में मैच करवाने के लिए बहुत कम राशि ली जाती थी, लेकिन अब यहां पर 5000 रुपए खर्च करने होंगे, वहीं मुकाबले टैलीकास्ट होने पर शुल्क 30 हजार कर दिया गया है। वहीं पहले एथलैटिक्स तथा स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स की बुकिंग के लिए सिर्फ 500 रुपए होता था। 

 

सुविधाओं का अभाव फिर भी बढ़ रही फीस :
सैक्टर-42 के टैक्नो जिम में ट्रेड मील की तीन में से दो मशीनें 2 वर्षों से खराब पड़ी हैं कई बार इस संबंध में खेल निदेशक व अन्य अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है पर मशीनें ठीक नहीं हुई, कई अन्य मशीनें भी खराब पड़ी हैं जिनकी मुरम्मत नहीं हो रही, लेकिन वहां जिम करने वालों की फीस 500 से 1000 प्रतिमाह कर दी गई है, जिसका विरोध होने लगा है। 


खेल                स्टूडैंट के शुल्क  नॉन स्टूडैंट 
आर्चरी            500 रुपए         1000 रुपए
बैडमिंटन        400 रुपए         1000 रुपए
बास्केटबॉल    300 रुपए          600 रुपए
बॉक्सिंग        300 रुपए          600 रुपए
क्रिकेट           600 रुपए         1000 रुपए 
फुटबाल         300 रुपए         600 रुपए
जिम्नास्टिक  300 रुपए         600 रुपए
हैंडबॉल          300 रुपए         600 रुपए
हॉकी             300 रुपए         600 रुपए
लॉन टैनिस    400 रुपए         1000 रुपए
रोइंग            400 रुपए         600 रुपए
स्क्वैश         400 रुपए         800 रुपए 
स्केटिंग        400 रुपए         800 रुपए
टेबल टैनिस  400 रुपए         800 रुपए 
वालीबॉल      300 रुपए         600 रुपए 
वेट-लिफ्टिंग 300 रुपए         600 रुपए 
जूडो             300 रुपए         600 रुपए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News