एडमिशन : DPS-40 में नर्सरी के लिए ड्रॉ आज

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 10:57 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : एंट्री लेवल एडमिशन को लेकर शहर के टॉप प्राइवेट स्कूलों में ड्रॉ प्रोसैस शुरू हो रहा है। एडमिशन प्रोसैस को लेकर अभिभावकों में चिंता होना स्वाभाविक भी है क्योंकि अभिभावकों ने अपने बच्चों के एडमिशन के लिए कई स्कूलों में अप्लाई किया है। कॉन्वैंट स्कूलों में अधिकतर सीटें पहले ही रिजर्व होने से जनरल कोटे में एडमिशन के लिए मारामारी देखने को मिल सकती है। 

जानकारी के मुताबिक सभी स्कूलों ने 25 प्रतिशत सीटों पर इकनॉमिकल वीकर सैक्शन (ई.डब्ल्यू.एस.) के बच्चों को कॉन्वैंट स्कूलों ने 35  और अन्य स्कूलों ने 30 प्रतिशत सीटों पर लड़कियों को एडमिशन देने की जानकरी भी दी है। 

डी.पी.एस.-40 में 1125 आवेदन आए :
सैक्टर-40 सी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दाखिले के लिए सुबह साढ़े 10.30 बजे ड्रॉ निकाला जाएगा। डी.पी.एस. में नर्सरी की 113 सीटों के लिए करीब 1125 आवेदन आए थे। इसमें से जांच के बाद 810 के करीब ही आवेदन योग्य पाए गए। अब यही छात्र शुक्रवार को होने वाले ड्रॉ में हिस्सा लेंगे। 

भवन विद्यालय में ड्रॉ कल :
वहीं शनिवार को भवन विद्यालय में ड्रा निकाला जाएगा। लकी ड्रा सुबह 9.30 बजे स्कूल कैंपस में होगा। वहीं इस ड्रा में कुल 1901 आवेदक भाग लेंगे।

ई.डब्ल्यू.एस. कोटे में 25 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई :
ई.डब्ल्यू.एस.  कोटे के अंतर्गत आने वाले छात्र शहर के प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत कोटे की सीटों पर एडमिशन के लिए 25 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। अभिभावकों को सैलरी सर्टीफिकेट बनवाने के लिए कुछ समय चाहिए था। इसके चलते शिक्षा विभाग ने डेट बढ़ा दी है। 

किस स्कूल में कितने कैंडीडेट्स योग्य और किस दिन होगा ड्रॉ
स्कूल का नाम                क्लास           कुल सीटें    योग्य छात्र    ड्रॉ का समय
कार्मल कॉन्वैंट-9             एल.के.जी.    120          1056          24 जनवरी, 3 बजे
सैक्रेड हार्ट सैक्टर-26        एल.के.जी.    160          1127         24 जनवरी, 3 बजे
सेंट एनीज-32                 एल.के.जी.    200          1861        24 जनवरी, 3 बजे
सेंट जॉन हाई स्कूल-26     यू.के.जी.      160           538         24 जनवरी, 3 बजे
डी.पी.एस. सैक्टर-40        नर्सरी          113           810        18 जनवरी, 10:30 बजे
चितकारा इंटरनैशनल-25  नर्सरी          90             200         24 जनवरी, 11 बजे
भवन विद्यालय                 प्री-नर्सरी     100            —-         19 जनवरी 9.30 बजे     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News