अब MA इंगलिश में एडमिशन के लिए देना होगा एंट्रैंस टैस्ट

Monday, Jun 18, 2018 - 11:40 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : एम.सी.एम. डी.ए.वी कॉलेज फॉर वूमैन सैक्टर-36 चंडीगढ़ के टॉप कॉलेजिस में गिना जाता है। छात्राओं के लिए ग्रैजुएशन से लेकर पोस्ट ग्रैजुएट और डिप्लोमा कोर्स की भी कॉलेज में सुविधा है। यहां इस वर्ष एम.ए इंगिलश में छात्रों के लिए एडमिशन लेना काफी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि इस वर्ष से कॉलेज में एम.ए इंगिलश में एडमिशन लेने के लिए एंट्रैस टैस्ट देना होगा। 

पहले मैरिट के आधार पर कॉलेज में डायरैक्ट एडमिशन मिलती थी पर अब 60 सीटों पर एडमिशन के लिए एंट्रैस टैस्ट क्लीयर करना होगा। कॉलेज द्वारा एंट्रैंस टैस्ट 30 जून को लिया जाएगा जो एक घंटे का होगा। कॉलेज द्वारा कुछ कॉर्सिस में एडमिशन सैंट्रालाइजड किया गया है तो कुछ कोर्स ऐसी हैं, जिनमें एडमिशन पहले की तरह ही होगें यानी कि छात्रों को कॉलेज जाकर प्रोस्पैक्टस की हार्ड कॉपी लेनी होगी। आठ कोर्सिज को छोड़कर बाकि सभी कोर्सिज में एडमिशन ऑफलाइन ही होगें।  आठ कोर्सिस को छोड़कर बाकि सभी कोर्सिस में एडमिशन ऑफलाइन ही होंगे। 


इन कोर्सिस में एडमिशन सैंट्रलाइज्ड
बी.कॉम समैस्टर-1
बी.बी.ए. समैस्टर-1
बी.सी.ए. समैस्टर -1
बी.एससी. मैडीकल समैस्टर-1
बी.एससी. माइक्रोबाइल एंड फूड 
टैक्नोलॉजी समैस्टर-1
बी.एससी. नॉन-मैडीकल समैस्टर-1
बी.एससी. कंप्यूटर एप्लीकेशन 
(इलैक्टिव) समैस्टर-1
एम.कॉम. समैस्टर-1

किस कॉर्स के लिए कितनी सीटें
कोर्स        सीट 
बीए       1200

जनरल कोर्स
आफिस मैनेजमैंट-30
फंगशनल-30
बी.बी.ए.-80
बी.सी.ए.-280
बी.एससी. नॉन-मैडिकल-150
बी.एससी. मैडिकल-150
कम्प्यूटर एप्लीकेशन-50
माइक्रोबायोलॉजी एंड फूड टैक्नोलॉजी-60
बी.एससी. ऑनर्स इन फिजिक्स-50

एड ऑन कोर्स
कॉस्मोलॉजी एंड ब्यूटी केयर-40
इंटिरयर डिजाइनिंग एंड डैकोरेशन-40
वीडियो रिपोर्टिंग-40
कम्यूनिकेटिव इंगलिश-40

पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स
एम.ए. इंगलिश-60
एम.ए. सशॉलजी-60
एम.ए. इक्नॉमिक्स-60
एम.ए. फिजियोलॉजी-40
एम.कॉम.-40
एम.एससी. कैमिस्ट्री-25
एम.एससी. मैथ-40

पोस्ट-ग्रैजुएट डिप्लोमा
-पी.जी.डी.एम.सी-30
-पी.जी.डी.सी.ए.-30 


 

Punjab Kesari

Advertising